Skip to main content

Tum Tasalli Na Do Sirf Ghazal Lyrics in Hindi, Jagajit Singh

Tum Tasalli Na Do Sirf Ghazal Lyrics in Hindi, Jagajit Singh

तीर की जाँ है दिल दिल की जाँ तीर है, तीर को यूँ न खींचो कहा मान लो



रुख़ से पर्दा उठा दे ज़रा साक़िया 

बस अभी रंग-ए-महफ़िल बदल जाएगा

है जो बेहोश वो होश में आएगा 

गिरने वाला है जो वो सँभल जाएगा


लोग समझे थे ये इंक़िलाब आते ही 

नज़्म-ए-कोहना चमन का बदल जाएगा

ये ख़बर किस को थी आतिश-ए-गुल से ही 

तिनका तिनका नशेमन का जल जाएगा


तुम तसल्ली न दो सिर्फ़ बैठे रहो 

वक़्त कुछ मेरे मरने का टल जाएगा

क्या ये कम है मसीहा के रहने ही से 

मौत का भी इरादा बदल जाएगा


तीर की जाँ है दिल दिल की जाँ तीर है

 तीर को यूँ न खींचो कहा मान लो

तीर खींचा तो दिल भी निकल आएगा 

दिल जो निकला तो दम भी निकल जाएगा


एक मुद्दत हुई उस को रोए हुए 

एक अर्सा हुआ मुस्कुराए हुए

ज़ब्त-ए-ग़म का अब और उस से वा'दा न हो 

वर्ना बीमार का दम निकल जाएगा


अपने पर्दे का रखना है गर कुछ भरम 

सामने आना जाना मुनासिब नहीं

एक वहशी से ये छेड़ अच्छी नहीं 

क्या करोगे अगर ये मचल जाएगा


अपने वा'दे का एहसास है तो मगर 

देख कर तुम को आँसू उमँड आए हैं

और अगर तुम को ये भी गवारा नहीं 

अब्र बरसे बग़ैर अब निकल जाएगा


मेरा दामन तो जल ही चुका है मगर 

आँच तुम पर भी आए गवारा नहीं

मेरे आँसू न पोंछो ख़ुदा के लिए 

वर्ना दामन तुम्हारा भी जल जाएगा


दिल में ताज़ा ग़म-ए-आशियाँ है अभी 

मेरे नालों से बरहम न सय्याद हो

धीरे धीरे ये आँसू भी थम जाएँगे 

रफ़्ता रफ़्ता ये दिल भी बहल जाएगा


मेरी फ़रियाद से वो तड़प जाएँगे 

मेरे दिल को मलाल इस का होगा मगर

क्या ये कम है कि वो बे-नक़ाब आएँगे

 मरने वाले का अरमाँ निकल जाएगा


फूल कुछ इस तरह तोड़ दे बाग़बाँ 

शाख़ हिलने न पाए न आवाज़ हो

वर्ना गुलशन पे रौनक़ न फिर आएगी 

दिल अगर हर किसी का दहल जाएगा


उस के हँसने में रोने का अंदाज़ है 

ख़ाक उड़ाने में फ़रियाद का राज़ है

उस को छेड़ो न 'अनवर' ख़ुदा के लिए 

वर्ना बीमार का दम निकल जाएगा


Comments

Popular posts from this blog

Aaj Se Teri Sari Galiyan Meri Lyrics in Hindi

Aaj Se Teri Sari Galiyan Meri Lyrics in Hindi आज से तेरी सारी  गलियां मेरी हो गयी आज से मेरा,  घर तेरा हो गया आज से मेरी सारी खुशियाँ, तेरी हो गयीं आज से तेरा गम मेरा हो गया ओ तेरे कंधे का जो तिल है ओ तेरे सीने में जो दिल है ओ तेरी बिजली का जो बिल है आज से मेरा हो गया!! ओ मेरे ख्वाबों का अम्बर ओ मेरी खुशियों का समन्दर ओ मेरे पिन कोड का नम्बर आज से तेरा हो गया तेरे मांथे.. तेरे मांथे के कुमकुम को मैं तिलक लगा के घूमूँगा तेरी बाली की छुन छुन को मैं दिल से लगा के झुमुँगा मेरी छोटी सी भूलों को तू नदिया में बहा देना तेरे जुड़े के फूलों को मैं अपनी शर्ट में पहनूँगा बस मेरे लिए तु माल पुए कभी कभी बना देना आज से मेरी सारी रतियाँ, तेरी हो गयीं आज से तेरा दिन मेरा हो गया ओ तेरे कंधे का जो तिल है ओ तेरे सीने में जो दिल है ओ तेरी बिजली का जो बिल है आज से मेरा हो गया ओ मेरे ख्वाबों का अम्बर ओ मेरी खुशियों का समन्दर ओ मेरे पिन कोड का नम्बर आज से तेरा हो गया तू मांगे सर्दी में अमिया जो मांगे गर्मी में मुंगफलियां तू बारिश में अगर कहदे जा मेरे लिए तू धुप खिला तो मैं सूरज.. तो ...

कमले Kamle Song Lyrics in Hindi- Raid 2 (2025)

Kamle Song Lyrics in Hindi- Kausar Munir  इश्क दा चेहरा तेरे वरगा तकदी रहवा पर दिल नहियो भरदा सोने से नैना हो गई गुलाबी सपनों में अब रंग तेरा चढ़दा निभाने दा वादा अब ये किया है जो तेरी ना होई ता फिर क्या जिया है तेरे लिए करदा फिरे दर दर दिल दुवावन रब्ब करे याद तेरी जुग अस्सी लुट गये इश्क में तेरे कमले मर गए मिट गए वेखो अस्सी लुट गए इश्क में तेरे कमले हो नाम सिमरूं तेरा रात दिन तैनु जप जप नहियो थकदा ऊ पढ़ु नैना तेरे मैं रात दिन तैनु तक तक नहियो थकदा रहता है तू मेरे रग रग में बाहों में क्या भरना कमले तू जो साथ है मेरे तो इन सांसों का क्या करना रब्ब करे याद तेरी जुग अस्सी लुट गये इश्क में तेरे कमले मर गए मिट गए वेखो अस्सी लुट गए इश्क में तेरे कमले मर गए मिट गए वेखो अस्सी लुट गए इश्क में तेरे कमले रब्ब करे याद तेरी जुग अस्सी लुट गये इश्क में तेरे कमले

Tu Ban Ja Gali Banaras Ki Song Hindi Lyrics , Shadi me Jaroor Aana , Asees Kaur

Tu Ban Ja Gali Banaras Ki, Asees Kaur, Hindi Song तू बन जा गली बनारस की  मै शाम तलक भटकू तुझमे  तू बन जा गली बनारस की  मै शाम तलक भटकू तुझमे  तेरी बातें चटपट चाट सी है  तेरी आँखें गंगा घाट सी है  मैं घाट किनारे सो जाऊ  फिर सुबह सुबह जागूँ तुझमे  तू बन जा गली बनारस की  मै शाम तलक भटकू तुझमे  मेरे चाँद गुजर मेरी खिड़की से  तुझे माथे पे अपने सजा लू मैं  तुझे बांध लू अपनी जुल्फों से  तुझे अपना रिबन बना लू मैं  मेरे चाँद गुजर मेरी खिड़की से  तुझे माथे पे अपने सजा लू मैं  तुझे बांध लू अपनी जुल्फों से  तुझे अपना रिबन बना लू मैं  तुझे ऐसे रखू कभी खोए नहीं  किसी और का तू कभी होय नहीं  तुझे पाउ तो खो जाऊ मैं  फिर खुद को कभी ढूँडू तुझमे  तू बन जा गली बनारस की  मै शाम तलक भटकू तुझमे  मुझे घर से भाग ले जा एक दिन  तेरे साथ फिरू मै सैलानी  तू हवा है मैं घनघोर घटा  मुझे छेड़  के कर पानी  पानी  मुझे घर से भाग ले जा एक दिन  तेरे साथ फिरू मै सैलानी...